Elon Musk के नाम एक और रिकॉर्ड, बने 200 अरब डॉलर गंवाने वाले दुनिया के पहले शख्स

Elon Musk दुनिया के इतिहास में दूसरे ऐसे व्यक्ति हैं, जिन्होंने 200 अरब डॉलर से ज्यादा की निजी दौलत को हासिल किया था. उन्होंने यह सीमा को जनवरी 2021 में छुआ था. ऐसा करने वाले पहले आदमी जेफ बेजोस थे. टेस्ला इंक के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर मस्क ने अब अपनी करह का नया कीर्तिमान हासिल कर लिया है. वे दुनिया के इतिहास में ऐसे पहले व्यक्ति बन गए हैं, जिनकी नेटवर्थ में से 200 अरब डॉलर चले गए हैं.

मस्क की दौलत में बड़ी गिरावट
51 साल के मस्क की दौलत गिरावट के साथ 137 अरब डॉलर पर पहुंच गई है. इसके पीछे वजह टेस्ला के शेयरों में हाल के हफ्तों में आई गिरावट है. ब्लूमबर्ग बिलिनेयर्स इंडैक्स के मुताबिक, शेयरों में मंगलवार को 11 फीसदी की गिरावट आई थी. वास्तव में वॉल स्ट्रीट ने टेस्ला के शेयरों को डाउनग्रेड किया है

इसके साथ ही चीन के कोविड प्रतिबंधों में ढील के बावजूद टेस्ला की बिक्री के कम होने का अनुमान लगाया जा रहा है. दूसरी ओर निवेशकों का मानना है कि ट्विटर को फंडिंग करने के लिए मस्क टेस्ला में अपनी और हिस्सेदारी को कम कर सकते हैं.


टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें