2023 में रिलीज होंगी बड़े बजट की ये 16 फ़िल्में, एक ही एक्टर पर लगा है 1350 करोड़ रुपए का दांव

साल 2022 इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के लिए मिला-जुला रहा। इस दौरान ‘लाल सिंह चड्ढा’ (Laal Singh Chadha), सम्राट पृथ्वीराज’ (Samrat Prithviraj) और ‘राधे श्याम’ (Radhe Shyam) जैसी कई बड़े बजट की फ़िल्में बड़े पर्दे पर आईं और मुंह के बल गिरीं। हालांकि, ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वन : शिवा’ (Brahmaastra Part One: Shiva) , ‘RRR’ और ‘KGF Chapter 2’ जैसी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस (Box Office) की लाज भी बचा ली। अब सबकी नजर 2023 पर है। क्योंकि इस साल में बड़े बजट की कई फ़िल्में पर्दे तक पहुंचने वाली हैं, जिनमें साउथ सिनेमा की पैन इंडिया मूवीज भी शामिल हैं। इनमें अकेले प्रभास (Prabhas) पर इस बार 1350 करोड़ रुपए का दांव लगा हुआ है। बड़े बजट की ये फ़िल्में कैसा परफॉर्म करती हैं, यह तो रिलीज के बाद ही पता चलेगा। लेकिन उसके पहले आइए आपको बताते हैं 2023 में आने वाली बड़े बजट की 16 फिल्मों के बारे में। देखें स्लाइड्स…

वामसी पैदीपल्ली के निर्देशन में बनी ‘वारिसू’ तमिल सिनेमा की पैन इंडिया फिल्म है, जिसमें विजय लीड रोल में हैं और रश्मिका मंदाना, जयसुधा भी अहम किरदार निभा रहे हैं। फिल्म तमिल के साथ हिंदी, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज की जाएगी।

सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन वाली ‘पठान’ से शाहरुख़ खान बतौर लीड हीरो चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। फिल्म में जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण की भी अहम भूमिका है। यह फिल्म इसके गाने ‘बेशरम रंग’ की वजह से विवादों में घिरी हुई है, जिसमें दीपिका पादुकोण ने भगवा रंग की बिकिनी पहनी है।

सलमान खान की मोस्ट अवैटेड फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ का निर्देशन फरहाद सामजी ने किया है। इस फिल्म में पूजा हेगड़े, शहनाज गिल, वेंकटेश, सिद्धार्थ निगम और पलक तिवारी की भी अहम भूमिका होगी।

नेल्सन दिलीप कुमार निर्देशित ‘जेलर’ पैन इंडिया फिल्म है, जिसमें साउथ सिनेमा के गॉड कहे जाने वाले रजनीकांत लीड रोल में होंगे। फिल्म में शिव राजकुमार और राम्या कृष्णन की भी अहम भूमिका होगी। मूल रूप से तमिल भाषा की इस फिल्म को तेलुगु, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम में भी रिलीज किया जाएगा।

पोन्नियिन सेल्वन-2′ या ‘PS-2’ डायरेक्टर मणि रत्नम की फिल्म है, जिसका पहला पार्ट 2022 में रिलीज हुआ था। तमिल के साथ हिंदी, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा में भी रिलीज के लिए तैयार इस फिल्म में चियान विक्रम, कार्थी, जयम रवि और ऐश्वर्या राय मुख्य किरदारों में दिखाई देंगे।


टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें